कवर्धा

पंडरिया जनपद पंचायत में क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन*

 

कवर्धा, 16 जनवरी 2025। कलेक्टर  गोपाल वर्मा एवं प्रभारी जिला पंचायत सीईओं  विनय पोयाम के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत जनपद पंचायत पंडरिया में 15 जनवरी को क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना तथा आजीविका उन्नयन के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।
क्रेडिट कैंप के दौरान एंटरप्राइज फाइनेंस अंतर्गत 15 प्रकरणों को कुल 16.00 लाख की ऋण स्वीकृति प्रदान की गई तथा 1.50 लाख की राशि का वितरण किया गया। इसी प्रकार बैंक लिंकेज योजना के तहत 22 स्वयं सहायता समूहों को 132.00 लाख की ऋण स्वीकृति तथा 40.50 लाख की राशि का वितरण किया गया। इससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास को नई दिशा मिली है। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पंडरिया, जिला प्रमुख सा-धन, जनपद कार्यक्रम प्रबंधक, एसी-वित्त सखी सहित एसआरएलएम से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। क्रेडिट कैंप के सफल आयोजन में ब्लॉक स्तरीय बैंकों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button