कवर्धा

पुलिस की कार्रवाई, 2.628 किलोग्राम गांजा के साथ महिला आरोपिया तितरी बाई यादव गिरफ्तार।*

 

*दिनांक-11.09.2026*

*सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 2.628 किलोग्राम गांजा के साथ महिला आरोपिया गिरफ्तार।

 

*गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त।*

 

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश में कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कांपा स्थित गिरधारी यादव के आवासीय मकान के पीछे बाड़ी में शौचालय के समीप मादक पदार्थ गांजा रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  लालजी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

 

पुलिस टीम द्वारा NDPS एक्ट के प्रावधानों का विधिवत पालन करते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपिया तितरी बाई यादव, पति गिरधारी यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम कांपा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम के कब्जे से कंडे में छुपाकर रखे खाकी रंग के 02 पैकेट एवं नीले रंग के कपड़े के थैले में रखा कुल 2.628 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।

 

इसके साथ ही आरोपिया के कब्जे से गांजा बिक्री की रकम 10,000/- रुपये तथा गांजा तौलने में प्रयुक्त 10 किलोग्राम क्षमता की एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जप्त की गई। जप्त गांजा, बिक्री की रकम एवं अन्य मशरूका की कुल कीमत लगभग 1,35,000/- रुपये आंकी गई है।

 

आरोपिया के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की जाती है कि मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय अथवा तस्करी की सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button