कवर्धा

कवर्धा जिला प्रेस क्लब के सचिव बने धनेश्वर नाथ योगी अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने नियुक्त किया –

जय-बीरू की जोड़ी में डीएन योगी को मिली जिला प्रेस क्लब सचिव की कमान

 

कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डीएन योगी को संगठन के सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। डीएन योगी के सचिव बनने के साथ ही जिला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी में अनुभव और सक्रियता का समावेश हुआ है।

वरिष्ठ पत्रकार डीएन योगी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिले की पत्रकारिता में उनका व्यापक अनुभव और मजबूत पकड़ मानी जाती है। इसी अनुभव को देखते हुए अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने उन्हें सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

प्रकाश वर्मा और डीएन योगी की जोड़ी को पत्रकारिता जगत में ‘जय-बीरू की जोड़ी’ के रूप में देखा जा रहा है। दोनों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय को जिला प्रेस क्लब के लिए मजबूत आधार माना जा रहा है।

सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर डीएन योगी ने अध्यक्ष प्रकाश वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हित में सक्रियता से कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

उनकी नियुक्ति पर जिला प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। माना जा रहा है कि डीएन योगी के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में जिला प्रेस क्लब को नई मजबूती मि…लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button