कवर्धा

देवर्षि नारद मुनि जयंती पर जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, कबीरधाम में होगा वृहद आयोजन

देवर्षि नारद मुनि जयंती पर जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, कबीरधाम में होगा वृहद आयोजन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई कबीरधाम द्वारा आगामी 2 मई को देवर्षि नारद मुनि जयंती का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दुर्ग संभाग सहित प्रदेशभर से पत्रकार साथियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। आयोजन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी स्वरूप देने की दिशा में व्यापक तैयारियां जारी हैं।

 

प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे के निर्देशानुसार, संभागीय उपाध्यक्ष भुवन पटेल के मार्गदर्शन,जिला अध्यक्ष श्याम टंडन एवं जिला सचिव रविंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप देने की रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन की सफलता के लिए पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष टीकम चंद जैन, सहसपुर लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष उमेश छेदावी सहित पूरे कबीरधाम जिले की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम को यादगार बनाने में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

 

देवर्षि नारद मुनि भारतीय परंपरा में संवाद, संचार और सत्य के प्रतीक माने जाते हैं। वे देवताओं, ऋषियों और लोक के बीच सेतु का कार्य करते थे। उनका चरित्र केवल संदेशवाहक का नहीं, बल्कि धर्म, नीति और लोककल्याण के लिए सजग चेतना का प्रतीक है। नारद मुनि ने सदैव सत्य का प्रसार किया और समय-समय पर समाज को दिशा देने का कार्य किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उनका जीवन आदर्श और प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में देवर्षि नारद मुनि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा, उनके जीवन मूल्यों पर आधारित विचार गोष्ठी आयोजित होगी तथा पत्रकारिता के दायित्व, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर मंथन किया जाएगा। साथ ही आपसी संवाद, सम्मान एवं संगठन की मजबूती पर भी विशेष चर्चा की जाएगी।

 

जिला इकाई ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा देवर्षि नारद मुनि के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सकारात्मक, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता का संकल्पना पर चर्चा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button